Instagram पर दोस्ती कर युवती से रेप, मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 10:16 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो):  Instagram  के जरिए जान-पहचान बढ़ाकर एक युवक ने 24 वर्षीय युवती के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। सुशांत लोक थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, सुशांत लोक थाना क्षेत्र निवासी युवती की जान-पहचान आरोपी से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि बीते 4 फरवरी को आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में आपबीती सुनाई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(3) (जान से मारने की धमकी देना) और 64(1) (रेप) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static