मेट्रीमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर कर दिया रेप, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 09:11 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): मेट्रीमोनियल साइट पर युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर सात महीनों तक दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी को लेकर दबाव बनाया था,तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना सेक्टर-51 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी 26 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निजी कंपनी में काम करती है। उसने शादी करने के लिए एक मेट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाया था। जुलाई 2025 में उसकी जान पहचान उत्तर प्रदेश के एक युवक से जान-पहचान हो गई। उसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। आरोप है कि 12 जुलाई 2025 से छह फरवरी 2026 के बीच आरोपी ने डीएलएफ फेज-तीन के सेक्टर-24 स्थित एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर अपने दोस्त के फ्लैट में युवती को रखा। इस दौरान उसने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

 

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static