घर में अकेली थी महिला, पड़ोसी ने कर दिया रेप, केस दर्ज
punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 11:11 PM (IST)
गुड़गांव,(ब्यूरो): अब घर पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सेक्टर-56 थाना एरिया में घर पर अकेली महिला के साथ पड़ोसी द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि वह घर पर अकेली थी इसका फायदा उठाकर आरोपी उनके घर में घुस गया और रेप कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-56 थान एरिया में रहने वाली महिला ने बताया कि 23 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला राजीव उनके घर में घुस गया। आरोप है कि राजीव के घर में घुसने का उसने विरोध किया तो आरोपी उसे जबरन कमरे में ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई और इसके बाद पुलिस में न्याय की गुहार लगाई।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।