Instagram पर दोस्ती कर महिला से ठगी, केस दर्ज कराने इटली से गुड़गांव पहुंची ज्वेलरी डिजाइर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 06:22 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): विदेशों में साइबर इगी का शिकार हो चुके लोगों को अपने ही देश में न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अब विदेशी भी गुड़गांव पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण गुड़गांव के साइबर थाने में देखने को मिला है जहां इटली में हुई 1 हजार यूरो की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला विशेष तौर पर गुड़गांव पहुंची और आपबीती बताई। महिला ने गुड़गांव पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर साइबर थाना वेस्ट पुलिस ने धोखाधड़ी करने से संबंधित धारा 318 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुड़गांव पुलिस की कार्रवाई से खुश हुई पीड़िता ने सोशल मीडिया के जरिए गुड़गांव पुलिस की जमकर तारीख की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह इटली वापस जाकर इटली पुलिस को भी गुड़गांव पुलिस से कुछ सीख लेने का सुझाव देंगी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, इटली की रहने वाली पाओला बर्टोलिनी ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उनकी कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। व्यक्ति ने उन्हें प्यार और रोमांस का झांसा देकर अपनी बातों में उलझा लिया और उनसे राशि ट्रांसफर कराने लगे। महिला ने बताया कि उनसे जून 2026 तक कई बार झांसा देकर करीब 1 हजार यूराे ट्रांसफर कराए गए। जब उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने आपबीती इटली पुलिस को बताई। महिला ने गुड़गांव पुलिस को बताया कि जब वह अपनी शिकायत लेकर इटली पुलिस के पास गई तो उन्होंने साइबर ठगी के मामले में उनकी शिकायत तक नहीं ली। उन्हें कहा गया कि साइबर ठगी के मामले में इटली पुलिस कुछ नहीं कर सकती। ऐसे में वह काफी निराश हो गई थी। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट के जरिए साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस की मदद ढूंढनी शुरू की। 

 

PunjabKesari

 

पाओला बर्टोलिनी ने बताया कि उन्हें जुलाई माह में साइबर अपराध के एसीपी गौरव फौगाट का नंबर मिला। इस पर उन्होंने आपबीती बताई। एसीपी गौरव फौगाट ने बताया कि करीब दो महीने से महिला उनसे बात कर रही है। हालांकि उनके साथ ठगी इटली में हुई थी और इटली पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही थी तो उन्होंने पीड़िता काे आश्वस्त किया कि वह मामले में कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि दो महीने तक बातचीत के बाद महिला को मिले आश्वासन के बाद उनके मन में विश्वास की किरण जागी और वह इटली से फ्लाइट लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने गुड़गांव आ गई। गौरव फौगाट ने बताया कि चूंकि प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान सामने आया कि उनके साथ ठगी करने वालों की जानकारी भारत में होने की पता लगी तो उन्होंने तुरंत ही मामले में धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static