गुरुग्राम- आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ा
punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 08:35 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर- 5 थाना क्षेत्र में लगी आग से झुलसी महिला ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में महिला की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में अमनपुरा निवासी ऋषिपाल निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार की देर सांय वे अपनी डयूटी पर थे। पीछे से उनकी 50 वर्षीया पत्नी सुनीता व 20 वर्षीया बेटी हिमांशी घर पर थी। सुनीता हिमांशी को लेकर घर के निकट बने गाय के लिए बनाए बाड़े में काम करने गई थी। बाड़े में काफी लकडिय़ां, गत्ते आदि रखे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते गत्तों में आग लग गई। देखते ही देखते आग लकडिय़ों तक पहुंच गई और भीषण रूप ले लिया।
गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
आग लगने से बाड़े में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन ने किसी ने गाय को खोल दिया, लेकिन ऐसे में एक लकड़ी हिमांशी के ऊपर गिर गई। जिससे वह आग में पूरी तरह झुलस गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच दोनों को बाहर निकाला। लेकिन हिमांशी की मौत हो चुकी थी। जबकि सुनीता भी बुरी तरह से झुलस चुकी थी। उसे कोलंबिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग के लिए रैफर कर दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। एएसआई संजीव कुमार का कहना है कि हादसे में हिमांशी 100 फीसदी व सुनीता 60 फीसदी झुलस गई थी। हिमांशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनीता ने सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में दम तोड़ दिया। छानबीन में सामने आया कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी। जिसने गत्तों में लगकर विकराल रूप ले लिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सोनीपत में तेज रफ्तार कैंटर ने कॉलेज छात्रा को कुचला, मौके पर तोड़ा दम; CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर