अंबाला में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को लगी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 02:43 PM (IST)
अंबाला : हरियाणा के अंबाला से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां घर के बाहर बैठी महिला को गोली मार कर हमलावर फरार हो गए। गनीमत रही गोली महिला की जांघ को छूकर निकल गई। जिससे महिला की जान बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना काजीवाड़ा इलाके की है। महिला की पहचान 62 वर्षीय संतोष के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी गोली लगने की घटना हुई। महिला को गोली छूकर निकल गई। अचानक हुए इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन में जुट गई है।