बेटे और बहू से नहीं मिलने दिया तो समधन को घोप दिया चाकू, गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 07:18 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): बेटे और बहू से न मिलने देने पर एक व्यक्ति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि लोगों का रिश्तों से विश्वास टूटने लगा है। गुस्से में आकर व्यक्ति ने अपनी समधन को चाकू घोप दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही उद्योग विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

उद्याेग विहार थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्टर-21 के सूर्य विहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय (उम्र-49 वर्ष) निवासी ईशापुर, जिला नालंदा (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी और शिकायतकर्ता आपस में समधी/समधिन हैं (आरोपी के बेटे का विवाह शिकायतकर्ता की बेटी से हुआ है)। आरोपी ने बताया कि शिकायतकर्ता उसे उसके बेटे और बहू से मिलने नहीं दे रही थी, इसी रंजिश के चलते उसने 16 अगस्त को रात करीब 11 बजे वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

आपको बता दें कि 17 अगस्त को एक महिला ने उद्योग विहार थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 16 अगस्त की रात करीब 11 बजे उसके समधी (दामाद के पिता) नशे की हालत में इसके पास पहुंचा और बहसबाजी करने लगा। इसी दौरान उसने इसे जान से मारने की नीयत से सब्जी काटने वाले चाकू से इस पर वार कर इसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पीड़िता इसको बचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static