पानीपत में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 05:38 PM (IST)

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक हृदय विदारक घटना निकलकर सामने आई है। यहां एक वैवाहिक कलह से परेशान होकर खौफनाक कदम उठाया है। दरअसल पानीपत के आसन कला गांव में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

दरअसल मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बड़ोत के रहने वाले हैं और डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी ज्योति की पानीपत की आसन कला गांव में शादी करी थी और तभी से ससुराल पक्ष के लोग और उनका जमाई लगातार लड़की को परेशान कर रहा था।

इसके बाद में मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि कहीं ना कहीं इसके पीछे ससुराल पक्ष के लोगों का हाथ है। वही ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया उन पर लगाए सारे आरोप झूठे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक ज्योति को शादी में जाने के लिए पैसे चाहिए थे और उसके घर वाले ने देने से इनकार कर दिया था जिससे आहत होकर उसने फांसी का फंदा लगा लिया। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static