पानीपत में खूंखार बंदरों का आतंक: छत से सिर पर कूदे बंदर ने युवती का तोड़ा दांत, कमरे तक किया पीछा....

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 09:50 AM (IST)

पानीपत: हरियाणा के पानीपत शहर में आवारा और खूंखार बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। ताजा मामला एक युवती से जुड़ा है, जिस पर एक आक्रामक बंदर ने अचानक छत से उसके सिर पर छलांग लगा दी। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका एक दांत भी टूट गया। हद तो तब हो गई जब बंदर ने डरकर भाग रही युवती का उसके कमरे तक पीछा किया।

इस गंभीर समस्या को लेकर जब प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए गए, तो नगर निगम कमिश्नर का अजीबोगरीब बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि "बंदरों को पकड़कर छोड़ने के लिए शहर में कोई जगह ही नहीं है।"

छत पर मौजूद युवती पर बंदर अचानक उसके सिर पर कूद पड़ा, जिससे वह बुरी तरह घबरा गई और हाथापाई में उसका दांत टूट गया।बंदर की आक्रामकता इतनी ज्यादा थी कि युवती ने कमरे में छिपने की कोशिश की, लेकिन बंदर ने उसका पीछा करते हुए वहां तक धावा बोल दिया।    बढ़ते बंदरों के आतंक पर लगाम लगाने के बजाय नगर निगम कमिश्नर का यह कहना कि 'बंदरों को छोड़ने की जगह नहीं है', प्रशासन की नाकामी और संवेदनहीनता को साफ दर्शाता है।

इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि आए दिन बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बंदरों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम आंखें मूंदकर बैठा है। पानीपत में बंदरों के काटने और झपटने के मामले लगातार रिकॉर्ड किए जा रहे हैं, लेकिन ठोस योजना के अभाव में शहरवासी रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर जीने को मजबूर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static