NIT की घटनाओं पर महिला आयोग की सख्ती, रेनू भाटिया बोलीं- अब और लापरवाही नहीं चलेगी
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 04:10 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : हरियाणा राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय उपरांत एनआईटी पहुंची। उन्होंने अधिकारियों एनआईटी प्रशासन की बैठक ली। इस दौरान महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि एनआईटी में हो रही घटनाएं बेहद दुखद हैं।
उन्होंने कहा कि एनआईटी में चार छात्र-छात्राओं द्वारा आत्महत्या इकॉनामी घटना है। उन्हें इस बारे गुप्त जानकारी मिली तो वे यहां स्वयं पहुंची है। अब और लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि होनहार बच्चे ऐसा करें तो यह सरासर गलत है।
रेणु भाटिया ने कहा मासूम शर्मा शर्मा ने सार्वजनिक स्थल पर महिलाओं के लिए गलत भाषा का प्रयोग किया। इस बारे में देहरादून से शिकायत मिली और मासूम शर्मा को सम्मन किया गया लेकिन वह बहाना बनाते हुए महिला आयोग में नहीं पहुंचे।
इस पर उन्हें एक मौका और दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि नोरा फतेही अली व संजय दत्त ने ओछेपन घटियापन की सभी हदे पार कर दीं। जिस पर हरियाणा महिला आयोग ने सेंसर बोर्ड को लिखा और दोनों ने माफी मांग ली।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)