महिलाओं को सामाजिक भागीदारी के लिए उन्हें जागरूक किया जाए: कविता जैन

punjabkesari.in Sunday, Oct 08, 2023 - 07:56 PM (IST)

गोहाना(सुनील जिंदल): शहर में आज बीजेपी नेत्री और पूर्व महिला एंड समाज कल्याण विभाग की पूर्व मंत्री कविता जैन गोहाना में भारत परिषद के महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंची थी। कविता जैन कहा कि यह हर साल भारत परिषद द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। समाज में महिलाओं की सामाजिक भागीदारी कैसे बढ़े महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया जाए।

PunjabKesari 

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है आज महिला किसी भी फील्ड में कम नहीं है। हर क्षेत्र में आगे आ रहीं है,वहीं अभी केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण नारी शक्ति अभिनंदन कानून बनाया है। इसको लेकर भी महिलाओं को राजनीति में आने के लिए सक्रिय होना होगा। आज समाज से पर्दा प्रथा खत्म हो चुकी है मगर अपने रीति रिवाज के कारण महिलाएं पर्दा कर रहीं है। 2014 से पहले की तुलना मे महिलाओं को ज्यादा अधिकार मिले हैं। वहीं कविता जैन से महिलाओं को लेकर प्रदेश और देश में अपराधों और रेप मामलों को लेकर सरकार का बचाव करती नजर आयी उनसे किए सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति कहां अपराध बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले किस प्रकार से महिलाओं के अपराधों की एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। आज सरकार ने महिला थाना खोली है। तुरंत ही महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई की जाती है। वहीं मंत्री संदीप सिंह महिला कोच मामले मे विपक्ष द्वारा गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इसके जवाब देते हुए बोली कि देश मे कानून से काम होता है। साथ ही हमारे देश में सभी के लिए कानून बराबर है।

                (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
                (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static