Haryana: लंदन मास्टर्स करने जाएंगे हिसार के आदिश जैन, बढ़ाया देश का मान
punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 02:35 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : 66वें इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (आइएमओ) में भारत ने 7वां स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान रचा है। यह प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता आस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में आयोजित हुई। जहां भारत की टीम ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। हरियाणा के हिसार के आदिश जैन का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन कॉलेज में एमएससी मैथ डिग्री के लिए चयन हुआ है। लंदन का ईमपियल कॉलेज देश में अमेरिका के बाद दूसरे टॉप स्थान पर माना जाता है। उसकी उपलबिध पर आदिश जैन को एमआईटी ने भी ऑफर किया था। आदेश जैन अपनी डिग्री के लिए लंदन जाएंगे।
बता दें कि इस प्रतियोगिता में पहला स्थान चाइना को मिला, दूसरा यूएसए एयर, तीसरा साउथ कोरिया को मिला। भारत को 110 देशों में से 7th स्थान मिला। पिछले वर्ष भारत को चौथा स्थान मिला था और प्रधानमंत्री मोदी ने सभी बच्चों को मन की बात प्रोग्राम में बधाई दी थी। उन्होंने इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर न केवल भारत, बल्कि अपने गुरु गगनदीप, पिता डा. विक्रम जैन, माता डा. वनीता जैन व पूरे हरियाणा का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। आदिश जैन ने साबित कर दिया कि समर्पण, मेहनत व सही मार्गदर्शन से हर मंजिल पाई जा सकती है।
इस बार भारत ने कुल 252 में से 193 अंक हासिल कर अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी हासिल किया। यह केवल दूसरी बार है जब भारत ने आइएमओ में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। पहली बार 1988 में पदक जीते थे। वहीं वर्ष 2024 में भारत ने चौथा स्थान हासिल किया था, उस समय चार स्वर्ण पदक हासिल किए थे। 2019 से 2025 के बीच भारत ने कुल 12 स्वर्ण पदक जीते। अब तक 7 बार टाप 10 में जगह बताई है। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थीं। यह भारत की सोच, तैयारी और प्रतिभा की उड़ान थी। इस उड़ान में हिसार का आदिश जैन देश की नई प्रेरणा बना।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)