किसानों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के पहलवान बजरंग पूनिया, कहा- धन्य हो सरकार

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 08:44 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): केंद्र के तीन कृषि अध्यादेशों के विरोध में आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में किसान रैली बुलाई गई, जिसमें प्रदेश भर के किसान जुटे, लेकिन कुछ किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया, जबकि कुछ जगहों पर किसानों को हिरासत में लिया गया। इसी बीच किसानों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन पर लाठियां भांजी। जिसमें कई किसान घायल हो गए।

किसानों पर हुए लाठीचार्ज का प्रदेश के छोटे से लेकर बड़े नेता निंदा कर रहे हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लाठीचार्ज का विरोध किया है। इसको लेकर सभी सरकार को घेर रहे हैं। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भी सरकार पर निशाना साधा है। बजरंग ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर एक ट्वीट किया।
 


उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि किसान सिर्फ अपनी हक कि आवाज उठाने के लिए कुरूक्षेत्र जाने लगे, तो उनपर लाठीचार्ज किया गया। आवाज उठाना एक संवैधानिक हक है। किसान हमारे देश की धरोवर है उन का सम्मान करो। किसानों को चुनाव के समय बड़े-बड़े सपने दिखाए जाते है, और समय आने पर लाठियां बरसायी जाति है, धन्य हो सरकार।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static