यमुनानगर पहुंचे रेसलर द ग्रेट खली, मंच पर पहुंचते ही अधिकारियों के साथ किए पुश अप(VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 12:47 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर में आज राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली ने शिरकत की। इस दौरान मंच पर पहुंचते ही खली ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुश उप किए। वहीं खली को देखने के लिए हर कोई बेताब था, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खली के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इसके साथ कार्यक्रम में महिलाओं के लिए आयोजित पिंक मैराथन भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। 

PunjabKesari, haryana

विश्व में अपनी रेसलिंग के दम पर ख्याति पा चुके द ग्रेट खली जब राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचे तो हर किसी का जोश दोगुना हो गया। कार्यक्रम में जहां बच्चों ने प्रस्तुतियां दी तो महिलाओं ने भी पिंक मैराथन में दौड़ लगाई। कार्यक्रम के अंत में राहगीरी में भाग लेने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर खली ने युवाओं को नशे से दूर और खेलों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं काे कहा कि वह खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

PunjabKesari, haryana

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यह प्रोग्राम चलाकर पूरे प्रशासन की ड्यूटी लगाई है। खली ने कहा कि अधिकारियों के साथ संपर्क में आने से लोग कंफर्टेबल महसूस करते हैं। लोगों को लगता है कि आला अधिकारी भी हम जैसे ही हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहता, सभी बीमारियों खत्म हो जाती है। खेलों में मेडल का जिगर करते हुए खली ने कहा कि अगर हिंदुस्तान में मेडल आता तो हरियाणा के आते है। हरियाणा सरकार की खेलों के प्रति बहुत ही अच्छी नीति है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। एक्टिविटी करते रहें और मानसिक तनाव से बचे रहें। 

PunjabKesari, haryana

खली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रशासन और पब्लिक के बीच दरार खत्म हो रही हैं। वही गीता जयंती समारोह के बारे में बोलते हुए ग्रेट खली ने कहा कि हिंदुस्तान की पहचान है गीता। सरकार बहुत अच्छा कर रही है, ऐसे धार्मिक प्रोग्राम होंगे तो सबको ज्ञान मिलेगा। बहुत अच्छा लगता है ये हमारे हिंदुस्तान का अलौकिक ग्रंथ है। गीता हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static