YamunaNagar : पढ़ाई को लेकर मां ने डांटा, आहत होकर मासूम ने कर लिया सुसाइड...पूरा परिवार सदमे में
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 02:21 PM (IST)
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर से एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां गांधी नगर इलाके में 13 साल के मासूम ने ऐसा कदम उठा लिया जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया। मासूम ने आत्महत्या कर ली जिससे पूरे इलाके में मातम फैल गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 13 वर्षीय निखिल के रूप में हुई है, जो 5वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। निखिल पता नहीं किस बात को मन में दबाए बैठा था। जब परिजन घर लौटे तो घर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। टीन शेड की हुक से उसका बेटा फंदे पर लटका हुआ था। मां चीखती रही, पड़ोसी दौड़ते हुए पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। देखते ही देखते पूरे इलाके में मातम फैल गया।
परिजनों ने बताया कि 3-4 दिन पहले निखिल को पढ़ाई को लेकर डांटा गया था। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि मासूम बच्चा उस बात को दिल पर लगा लेगा। मोहल्ले के लोग भी इस घटना के बाद सदमे में हैं।
सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)