यमुनानगर में हैवानियत, 18 साल के युवक ने 7 साल की मासूम से की दरिंदगी, आरोपी निकला रिश्ता का चाचा
punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 06:35 PM (IST)
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में इंसानियत एक बार फिर शर्मिंदा हुई है। छछरौली थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव में 8 साल की मासूम को 18 साल के युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। दरिंदा रिश्ते में मासूम का चाचा लगता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें शाम 4:30 बजे पता चला कि उनकी बेटी के साथ उसके ही चाचा ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहने वाली महिला ने बताया कि मासूम के भाई को उसके ही दोस्त ने बताया, तुम्हारी बहन जंगल में बेसुध हालत में पड़ी है। इसके बाद मासूम का भाई जंगल में पहुंचा तो लड़की नग्न अवस्था में बेसुध पड़ी थी। इसके बाद उसे घर ले जाया गया।
पड़ोसी महिला ने बताया कि आरोपी युवक रिश्ते में मासूम का चाचा है। हालांकि वह नशा तो नहीं करता, लेकिन इस तरह हरकत से पूरा परिवार सदमे में है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत छछरौली थाने में दी। मासूम लड़की का यमुनानगर के सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
उत्तराखंड में वेल्डिंग का काम करता था आरोपीः थाना प्रभारी
छछरौली थाना प्रभारी जगदीश बिश्नोई ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी जिसके बाद हमने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की तो 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को प्रताप नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 19 साल है वह अपने पिता के साथ उत्तराखंड में वेल्डिंग का काम करता था, लेकिन काम बंद होने की वजह से वह घर आया था। आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा और उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस डिमांड पर लेने की कोशिश भी करेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
यमुनानगर में शख्स ने किया सुसाइड, कोर्ट के नोटिस से था परेशान, मरने से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल