यमुनानगर के एसपी का हुआ तबादला, पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा लेंगे उनकी जगह

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 11:42 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए, 5 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।  इसके अनुसार इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किसी दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है। इसमें सबसे खास यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक का तबादला है। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा को यमुनानगर में बतौर एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं उनकी जगह सुरिंदर पाल सिंह पंचकूला के नए पुलिस उपायुक्त होंगे।

PunjabKesari

 

यमुनानगर में लगातार बढ़ रहे अपराध के चलते जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खडे हो रहे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि हरियाणा पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले हो सकते हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यमुनानगर के एसपी कमल दीप गोयल, अब सुरिंदर पाल सिंह की जगह पंचकूला में तैनात होंगे। पंचकूला के मौजूदा पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, कमल दीप गोयल की जगह यमुनानगर में पुलिस अधीक्षक  के तौर पर कमान संभालेंगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static