यमुनानगर: भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन, नगर निगम पर लगे गंभीर आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2023 - 03:16 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): संयुक्त संघर्ष मोर्चा नगर निगम में भ्रष्टाचार, डेवलपमेंट चार्ज, कूड़ा चार्ज और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हो रही लूट को लेकर विरोध में उतर गए है। इस दौरान कार्यालय के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन जारी है। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

 

फ्रॉड कंपनी से पिछले साल करवाई गई सर्वे: निर्मला चौहान

 

बता दें कि नगर निगम की तानाशाही रवैया को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा धरने पर बैठा है। पार्षद निर्मला चौहान ने बताया कि आज आम जनता को नगर निगम के आज जनता को इतना परेशान कर दिया है कि वो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो गए है। उन्होंने बताया कि एक फ्रॉड कंपनी जो पिछली बार भी यहां से करोड़ो रुपए लेकर गलत सर्वे करके चली गई। निगम की हाउस ने उसके खिलाफ प्रस्ताव भी पेश किया था। उसके बाद भी उस कंपनी को पूरे हरियाणा का टेंडर दे दिया जाता है। इससे यही माना जा रहा है कि प्रदेश और केंद्र सरकार भ्रष्ट है।

 

डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर प्रॉपर्टी आईडी गलत कर दी गई है

 

उन्होंने बताया कि डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर प्रॉपर्टी आईडी गलत कर दी गई है। मकान खरीदने और बेचने से पहले भी सरकार से पूछना पड़ रहा है। लोगों को गुलामी की तरफ धकेला जा रहा है ।अपनी आवाज हमें उठानी पड़ेगी और लड़ाई हमें लड़नी पड़ेगी। इसलिए आज हम सड़क पर हैं। गलत सर्वे का खामियाजा जनता भुगत रही है। अपनी ही प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करवाने के लिए निगम को पैसा देना और अटल सेवा केंद्र पर धक्के खाना पड़ रहा है।

 

 

प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करने के लिए 10 से 15 हजार लिया जा रहा घूस

 

उन्होंने बताया कि 10  से 15 हजार रुपये लेकर प्रॉपर्टी आईडी ठीक की जा रही है। उसके बाद कुछ लोगों के आधे मकान को अप्रूव्ड बताया गया है और कुछ को अनअप्रूव्ड बताया गया।   

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

 

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static