यमुनानगर में सनसनी... रात को पत्नी के साथ हुआ झगड़ा, सुबह घर के आंगन में पति इस हाल में मिला; मचा कोहराम
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 04:26 PM (IST)
यमुनानगर : यमुनानगर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक शख्स का शव रहस्यमयी हालातों में घर के आंगन में पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है कि हत्या का मामला या कुछ और है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना छछरौली क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बलाचौर की टपरियां निवासी 27 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। सूरज की पत्नी ने बताया कि रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद वह बच्चों को लेकर कमरे में जाकर सो गई। वहीं सूरज बाहर आंगन में ही सो गया। जब वह सुबह उठी तो घर के आंगन में सूरज को मृत अवस्था में देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूरज के शरीर पर कुछ निशान मिले हैं।
बताया कि सूरज की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। उसके दो बच्चे है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया है।