योग प्रतियोगिता में अमित शर्मा और मानवी ने जीता प्रज्ञा योगी अवॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 05:55 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): योग को अच्छे स्तर पर ले जाने के लिए प्रज्ञा योगशाला में आज योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रज्ञा योगशाला की सभी 10  शाखाओं से योगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सेक्टर-10ए की योगशाला में आयोजित की गई जिसमें 150 से अधिक योगियों ने अलग-अलग प्रतियोगिता में भाग लेकर इनाम जीते।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

प्रज्ञा योगशाला के फाउंडर व गोपाल गुरुजी व नेहा शर्मा ने बताया कि योग के प्रति रुचि और अधिक पैदा हो इसके लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में सभी सदस्यों ने बारिश के बावजूद बढ़चढ़ कर भाग लिया।  इस प्रतियोगिता में प्रज्ञा योगी अवाॅर्ड न्यू कॉलोनी योगशाला से अमित शर्मा ने जीता तो वहीं बच्चों में मॉडल टाउन योगशाला से मानवी ने यह खिताब अपने नाम किया।

उन्होंने बताया कि एडवांस आसनों में योगेश सीकरी ने प्रथम रहे। सूर्य नमस्कार में नीतू ने प्रथम रही। आसनाें में अमित शर्मा व प्लैंक में नरेश प्रथम रहे। उधर, बच्चों की प्रतियाेगिता में प्लैंक में प्रत्यक्ष, सूर्य नमस्कार में उदिता ने तथा आसनों में मानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये सभी प्रतिभागी प्रज्ञा योगशाला में प्रतिदिन आते हैं। 

 

उन्होंने बताया कि इन योगियों का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए हर महीने यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया। अंत में सभी को ट्रॉफी एवं इनाम देकर सम्मानित किया गया। सभी ने इस प्रतियोगिता में भरपूर आनंद उठाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static