गुरुग्राम की याना सिंह ने शूटिंग में दिखाया दम, 45वीं नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मैडल

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 01:43 PM (IST)

गुरुग्राम : गुरुग्राम की कक्षा 9वीं की छात्रा याना सिंह ने जयपुर में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ वूमेन ट्रैप (Women Youth – Trap) वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

बता दें कि 2 से 4 सितंबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में याना ने क्वालीफिकेशन राउंड में कुल 23 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पहले राउंड में 11 और दूसरे राउंड में 12 अंक अर्जित किए।

याना की इस सफलता में उनकी कोच वर्षा तोमर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। कोच के प्रशिक्षण और याना की कड़ी मेहनत के चलते उन्होंने नॉर्थ जोन स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक हासिल किया।

याना की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, कोच और परिजनों ने खुशी जताई और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static