साल पहले खोया पति, अब मां का इकलौता सहारा भी छिना, प्लॉट में पड़ा मिला युवक का शव
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 10:10 AM (IST)
कुरुक्षेत्र(रणदीप): पिहोवा की मुल्तानी कॉलोनी के पास एक खाली प्लाट में एक 20 वर्षीय युवक का शव मिला है। सशव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की।
मृतक युवक की पहचान पिहोवा के गांव सैयाना सेयांदा निवासी 20 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। रोहित के पिता की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पिहोवा शहरी थाना के प्रभारी सुनील वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको सूचना मिली थी जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

SHO सुनील वत्स ने बताया कि युवक की पहचान हो चुकी है। और जब उनको शव मिला तो युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। मृतक युवक की माता ने बताया कि उसके पिता की 1 साल पहले ही मौत हो चुकी है। और रोहित नशा करने का आदी था। उन्होंने कहा की मौत के कारणों का तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।