हरियाणा में युवक की बेरहमी से हत्या, इस हालत में पड़ा मिला शव

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 12:35 PM (IST)

नारनौल : हरियाणा के नारनौल में बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले उस पर ईंटों से वार किया, इसके बाद सिर में लोहे का सरिया घुसा दिया। युवक सैनी धर्मकांटा के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है।

युवक के सिर पर किया ईंटों से हमला 

मृतक की पहचान मोहल्ला सराय ढुसरान के रहने वाले मनीष के रूप में हुई है। वह एल्युमिनियम का काम करता था। वह रोज की तरह रविवार को भी कार्य पूरा कर रात को करीब 10 बजे घर जा रहा था। इस दौरान सैनी धर्मकांटा के पास कुछ बदमाशों ने घेर लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंटों से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static