Faridabad: बहन को ऑडियो मैसेज भेज युवक ने किया ये कांड, जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, Mar 23, 2025 - 12:01 PM (IST)

फरीदाबाद (कैलाश) : सराय थानाक्षेत्र के झरिया मार्कीट में एक युवक नवीन वर्मा अपनी सास व पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए फंदे से लटक गया। नवीन झरिया मार्कीट में मकान नं. 284 का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक मृतक नवीन ऑनलाइन नैटवर्किंग का काम करता था। उसकी पत्नी संध्या और 2 बच्चे 4 महीने पहले घर छोड़कर चले गए थे। आरोप है कि नवीन की सास बच्चों को उससे मिलने नहीं दे रही थी। इसके अलावा उसकी पत्नी की दूसरी शादी की बात भी सामने आई है। आत्महत्या करने से पहले नवीन ने अपनी बहन को एक ऑडियो संदेश भेजा जिसमें उसने कहा कि उसकी सास और पत्नी ने उसके दोनों बच्चों को बेच दिया है। पत्नी संध्या दूसरी शादी करने जा रही है। इन्हीं कारणों से वह आत्महत्या कर रहा है।

मृतक के पिता महेश ने सबसे पहले उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया दिया है। मृतक की एक ऑडियो सामने आई है जिसकी जांच की जाएगी और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static