इंस्टाग्राम पर युवक ने लगाई भावुक स्टोरी, फिर....पुलिस के आते ही तोड़ा दरवाजा तो परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 09:25 AM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले के एनआईटी-5 जी ब्लॉक में 21 वर्षीय युवक अंशुल नन्दा ने इंस्टाग्राम पर भावुक स्टोरी डालने के बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के अनुसार अंशुल ने स्टोरी में लिखा था— “पूरी जिंदगी हम इसी बात में गुजार देते हैं कि चार लोग क्या कहेंगे… और अंत में चार लोग बस यही कहते हैं, राम-नाम सत्य है।”
बताया जा रहा है कि अंशुल शुक्रवार रात परिवार के साथ खाना खाकर कमरे में सोने गया था, सुबह दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। डायल 112 की टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अंशुल चुन्नी के सहारे फंदे से लटका मिला। एनआईटी थाना प्रभारी के अनुसार कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)