करनाल में जन्मदिन पर युवक ने दी जान, घर पर अकेला था मृतक...परिचित ने खिड़की से देखा तो रह गया दंग
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 12:16 PM (IST)
करनाल : मॉडल टाऊन क्षेत्र की दयानंद कॉलोनी में 21 वर्षीय युवक ने अपने ही जन्मदिन के दिन फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सचिन हुई है। वह 12वीं पास था। वह मूल रूप से यू.पी. का रहने वाला था। वह मॉडल टाऊन की दयानंद कॉलोनी में पिछले 5-6 साल से किराए के मकान में अकेला रह रहा था और काम की तलाश में था।
मां की पहले हो चुकी मौत
सचिन की मां का बचपन में ही निधन हो गया था। पिता ने दूसरी शादी कर रखी है। घटना के समय माता-पिता और भाई यू.पी. में एक शादी में गए हुए थे। मकान मालिक अनुसार सचिन बहुत कम बोलता था और घर से बाहर भी कम ही निकलता था। कमरे में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हुए थे। जांच में सामने आया कि रात करीब 1 बजे तक सचिन मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसके बाद उसने कैमरे बंद कर दिए थे। परिवार अनुसार जब छोटे भाई ने सचिन को कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया। मोबाइल के जरिए कैमरे भी चैक किए गए लेकिन वे बंद मिले। छोटे भाई ने परिचित को कॉल कर मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे परिचित ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखा तो सचिन फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)