युवक ने महिला का नहाते समय बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 08:50 PM (IST)

जींद: शहर के सफीदों क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की नहाते समय युवक ने वीडियो बना ली और बाद में उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ केस दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार असंध निवासी सागर नामक युवक ने नहाते समय महिला का वीडियो बना ली। इस दौरान पीड़िता को भनक तक नहीं लगा। बाद में महिला को वीडियो दिखाया तो वह डिलीट करने की गुहार लगाई, लेकिन वह नहीं माना और ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखने वाली बात होगी कि आरोपी को कब तक गिरफ्तार किया जाता है।  

             (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static