Kaithal: घर के बाहर खुले में ऐसा क्या कर रहा था युवक कि विरोध करने पर ले ली जान

punjabkesari.in Monday, May 19, 2025 - 11:05 AM (IST)

कैथल : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां कैथल चीका थाना क्षेत्र के गांव बिच्छिया में 40 वर्षीय व्यक्ति कुलविंद्र की गांव के ही 6 लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। कुलविंद्र सिंह ने आरोपियों द्वारा घर के पास खुले में लघुशंका करने का विरोध किया था। 

शिकायतकर्ता महिला नीलम ने आरोप लगाया कि वे खेतों में घर बनाकर रह रहे हैं। पड़ोस में सुरेश व सुखदेव का मकान है। सुरेश ने कई बार अपने मकान से बाहर निकलकर खुले में लघु शंका की। इस पर उसके पति कुलविंद्र ने कई बार एतराज जताया था। जिस कारण कई बार आरोपियों के साथ बहस भी हुई थी। आरोप है कि 12 मई को शाम करीब पांच बजे सुरेश कुमार व सुखदेव के लड़के संजीव के साथ उनकी लड़ाई हुई थी। उसी दिन रात करीब साढ़े आठ बजे सुरेश, संजीव व विक्रम उनके घर के बाहर खड़े होकर आवाज लगाने लगे। संजीव कुमार गेट फांदकर घर में घुस गया और गेट खोल दिया। इसके बाद सभी आरोपी घर में घुसे और डंडे व लाठी से मारपीट करने लगे। मारपीट में गंभीर घायल कुलविंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था। जिसकी शनिवार रात को मौत हो गई। पुलिस ने पहले मारपीट का केस दर्ज किया था, जिसमें अब हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static