हरियाणा में खुलेंगे नए हरहित स्टोर, इस खेती को मिलेगा बढ़ावा...ये किसान हो जाएंगे मालामाल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 02:15 PM (IST)

चंडीगढ़: राज्य में दालों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष नीति बनाई जाएगी। दालों की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए अलग से रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने जैविक खेती को राज्य में दालों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष नीति बनाई जाएगी। दालों की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए अलग से रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर देते हुए किसानों को ऑर्गेनिक खेती अपनाने के लिए विशेष स्कीम तैयार करने को कहा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के बजट खर्च और प्रमुख योजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं व कमजोर वर्गों की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी नीति तैयार की जाए।


विदेशी सहयोग विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से सीधा संवाद स्थापित करने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कृषि विभाग की समीक्षा में दाल उत्पादन, जैविक खेती के विस्तार और अधिक हर हित स्टोर खोलने पर विशेष बल दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कृषि पंपों के सौरकरण में तेजी लाने और पीएम-कुसुम योजना को समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। सौर ऊर्जा से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को सरकारी ग्रिड से जोड़ने पर भी बल दिया गया। प्रदेश में पांच हजार सरकारी भवनों का सर्वे पूरा हो चुका है जहां रूफटॉप सोलर स्थापना की प्रक्रिया जारी है। सभी सरकारी भवनों, बस अड्डों और हैफेड गोदामों पर सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static