बदमाशों का आतंक: अंबाला में दो दोस्तों पर युवकों ने किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 05:55 PM (IST)

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में दो युवकों पर 30 से अधिक बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने दोनों युवकों पर ईंट और लात-घूसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को हालत गंभीर है। दोनों को घायल अवस्था में अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमले की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 जानकारी के अनुसार, ये घटना अंबाला शहर के मनमोहन नगर इलाके की है। जहां दो युवकों पर कई लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि 30-35 बदमाश दो युवकों हमला कर रहे हैं।

  
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही आरोपियों की धर पकड़ भी शुरू कर दी गई है।  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static