भिवानी में लिव इन में रह रही युवती की मौत, परिजन बोले- युवक करता था प्रताड़ित

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 09:24 AM (IST)

भिवानी : भिवानी शहर के शांतिनगर क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की मौत हो गई। मायके पक्ष ने लिव-इन में रहने वाले युवक व उसके परिवार पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए जबकि युवक ने आरोपों को नकारते हुए लड़की के बीमार होने की बात कही। शांति नगर क्षेत्र निवासी अंकित ने बताया कि करीब 5-6 साल से वह साक्षी को जानता था। 

1 अप्रैल 2024 से साक्षी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता है। इसके सारे कागज भी बनवा रखे हैं और साक्षी के लिखित बयान भी उसके पास हैं। पिछले 2 साल से लिव इन में रहने के कारण उनका एक 9 महीने का एक लड़का भी है। साक्षी जब बीमार हुई तो उसे रोहतक पी. जी. आई. लेकर गए जहां टैस्ट में उसे टी. बी. की बीमारी बताई। उसका इलाज चल रहा था। साक्षी के परिवार वाले उसके साथ मारपीट करते थे जिस कारण वह उसके साथ रहती थी।

वहीं युवती साक्षी के परिवार का कहना है कि 2 साल से उनकी बेटी अंकित के साथ रहती थी। जब उन्हें पता चला था तो कोर्ट में केस भी किया था। उनकी लड़की के साथ अंकित व उसके परिवार के लोग मारपीट करते थे, खाना तक नहीं दे रहे थे। लड़की के ऊपर दबाव बनाया जाता था कि उसका लड़का उसे नहीं देंगे। साक्षी बीमार थी जिसका अंकित व उसके परिवार की तरफ से सही इलाज नहीं करवाया गया। इसी कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। जांच अधिकारी ए. एस. आई. रमेश कुमार ने बताया कि लड़की के भाई के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static