(VIDEO) Faridabad में आपसी कहासुनी के बाद युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का आरोप, लोगों में मची अफरा- तफरी...
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 11:22 AM (IST)
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के सिरोही गांव में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर कथित तौर पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने कथित रूप से युवक को स्कॉर्पियो से टक्कर मार दी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों तरफ़ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।