फरीदाबाद में पुराने विवाद में फायरिंग: गोली लगने से युवक घायल; पूर्व सरपंच पर गोलीबारी का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 08:21 AM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले के कावरा गांव के पूर्व सरपंच केशव पर गोली चलाने का आरोप लगा है। भूपानी क्षेत्र के कावरा कलां में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद विवाद हुआ। विवाद देखते ही देखते मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गया।

दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ आमने-सामने आ गए। पुराने विवाद और रंजिश को झगड़े की वजह बताया जा रहा है। झगड़े के दौरान गोली चलने से डूंगरपुर निवासी सुनील घायल हो गया है। सुनील को दो गोलियां लगने की बात सामने आई है। घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static