इंद्री में घरेलू कलह से परेशान युवक ने जीवन लीला की समाप्त, पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 02:34 PM (IST)

इंद्री(मैनपाल): शहर के मेहता मार्केट में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या ली। मृतक बिहार का रहने वाला है। उसका नाम नितेश बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नितेश का कुछ दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा था। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अगामी कार्रवाई में जुट गई है।  

बताया जा रहा है नितेश मोहन मुर्गा के पास तीन चार दिन से काम कर रहा था। मेहता मार्केट में एक कमरे के अंदर जिसमे लहसुन पड़ा हुआ था उसके अंदर जाकर नितेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा बताया जा रहा हे की नितेश की पत्नी के साथ कुछ दिनों से आपस में घरेलु विवाद चल रहा था, जिससे तंग होकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सुचना दे दी है।  

थाना प्रभारी भगवान ने बताया कि बिहार निवासी एक व्यक्ति ने अलसुबह एक कमरे फांसी लगा ली।  वह मोहन मुर्गा के पास चार पांच दिनों से काम कर रहा था। पति पत्नी में कोई विवाद चल रहा था उससे तंग होकर नितेश ने फांसी लगाई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला में पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static