सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर युवाओं ने काटा बवाल, बूथों पर लगे शीशों को तोड़ मैनेजर को पीटा, मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2023 - 04:49 PM (IST)

नारनौल (भालेंद्र यादव) : नांगल चौधरी के पास स्थित नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर कुछ युवाओं द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। युवाओं ने टोल के बूथों पर लगे शीशे तोड़ दिए। वहीं युवाओं ने टोल के मैनेजर के साथ भी मार पिटाई की जिससे टोल मैनेजर घायल हो गया। इसके बाद युवा वहां से फरार हो गए। इस बारे में टोल के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं युवाओं द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवा किस तरह टोल पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। घटना के बाद टोल मैनेजर होशियार सिंह ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस बारे में नांगल चौधरी थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार का कहना है कि टोल मैनेजर की ओर से उन्हें शिकायत मिली है। शिकायत मिलने के बाद भी मामले की जांच कर रहे हैं।

148 बी पर बने सिरोही बहाली टोल का अक्सर विवादों से नाता रहा है। इस टोल प्लाजा पर अनेक बार तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। गत शाम को भी यहां कुछ युवाओं द्वारा तोड़फोड़ की घटना की गई। यहां पर कुछ युवा लाठी डंडों के साथ आए। इसके बाद उन्होंने टोल के बूथों पर लगे हुए शीशों को तोड़ दिया। यही नहीं, युवाओं ने टोल के नजदीक बने ऑफिस पर जाकर भी तोड़फोड़ की।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static