करनाल के युवक की अमेरिका में मौत,35 लाख का कर्ज लेकर गया था विदेश...पीछे से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 05:27 PM (IST)

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर अमेरिका गए करनाल के एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

 जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब युवक अपनी गाड़ी से जा रहा था और पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि युवक को विदेश भेजने के लिए परिवार ने अपनी जमा-पूंजी लगाने के साथ-साथ करीब 35 लाख रुपये का कर्ज भी लिया था। उन्हें उम्मीद थी कि बेटा वहां जाकर न केवल कर्ज उतारेगा, बल्कि परिवार को एक बेहतर जीवन भी देगा। लेकिन इस हादसे ने सब कुछ तबाह कर दिया।

इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। बदहवास माता-पिता अब सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं ताकि उनके बेटे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वापस वतन लाया जा सके।


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static