नशे की जिद ने ली जान: मां ने दिए थे 450 रुपये, 1000 रुपये और मांगने पर नहीं मिले तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 08:31 AM (IST)

पानीपत: शहर के कुटानी रोड क्षेत्र में एक युवक द्वारा नशे की लत के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर नशे का आदी था और कोई कामकाज नहीं करता था। बुधवार को नशे की जिद और पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

मृतक की मां ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि सन्नी नशे का आदी था। बुधवार को उसने नशे के लिए अपनी मां से पैसों की मांग की थी। मां ने उसे पहले 450 रुपये दे दिए थे, लेकिन जब उसने 1000 रुपये की अतिरिक्त मांग की तो परिजनों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर वह घर से कहीं बाहर चला गया। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि उसने पेड़ से फंदा लगा लिया है। परिजन तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने मृतक की मां के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static