हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य, जयराम ठाकुर के साथ किया लंच

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 03:16 PM (IST)

चंडीगढ़/शिमला (धरणी/योगराज शर्मा): तबीयत बिगड़ने के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य आई है। जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ लंच भी किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सुबह सांस लेने में दिक्कत आने के बाद शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां पर उनका उपचार किया गया। कोरोना को देखते हुए मनोहर लाल खट्टर का टेस्ट भी किया गया। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।

PunjabKesari, haryana

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल बीते कल शिमला पहुंचे थे। जहां उन्होंने राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। इस भेंट का उन्होंने ट्वीट भी किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा था कि शिमला स्थित राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की एवं समस्त हिमाचलवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पूरे प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

आज शिमला स्थित राजभवन में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी से भेंट की एवं समस्त हिमाचलवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पूरे प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। pic.twitter.com/A6b5dnIMA8

— Manohar Lal (@mlkhattar) November 13, 2020

जिसके बाद वह रात को शिमला के एक निजी होटल में रुके थे। आज सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ पहुंचे, जहां उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। जिसके बाद उन्हें होटल पीटरहॉफ से आईजीएमसी लाया गया। उनकी तबीयत ठीक है। उनको डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और टेस्ट किए गए। 



गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कोरोना संक्रमित भी हो चुके हैं। बीते अगस्त माह में वह कोरोना की चपेट में आए थे, इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यंत्री को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका उपचार किया गया।    
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static