बी.पी.एल. कार्ड के लिए सर्वे शुरू, एस.डी.एम. को सांैपेंगे रिपोर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 10:59 AM (IST)

हांसी : हांसी शहर में मंगलवार से बी.पी.एल. कार्ड का सर्वे शुरू हो गया है। उपमंडलाधीश विरेंद्र सहरावत ने बताया कि शहर में बी.पी.एल. सर्वे के लिए 12 टीमें गठित की गई है।

प्रत्येक टीम में 5-5 व्यक्ति होंगे। उन्होंने बताया कि यह टीमें शहर के बी.पी.एल. सर्वे के लिए बनाई गई जो अपनी रोजाना की रिपोर्ट पेश करेगी। उन्होंने बताया की सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही बी.पी.एल. कार्ड धारकों को रिहायतें दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह सर्वे 2-3 दिन में पूरा हो जाएगा। वहीं गांवों का सर्वे ग्राम सचिवों को सौंपा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static