हरियाणा के शिक्षा मंत्री के बड़बोले बोल एक बार फिर चर्चा में आए सामने

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2016 - 04:43 PM (IST)

हिसार(दिनेश भारती): हरियाणा के शिक्षा मंत्री के बड़बोले बोल एक बार फिर चर्चा में है। हिसार में हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि आई.ए.एस. की परीक्षा में जिन्होंने आर.एस.एस. को दुनिया का सबसे बड़ा संगठन लिखा वो आज आई.ए.एस. और आई.पी.एस. बने बैठे है।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा दुनिया में सबसे बड़ा संगठन है और आर.एस.एस. दुनिया का सबसे बड़ा स्वमसेवी संगठन है। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले आई.ए.एस. की परीक्षा में पूछा गया था कि दुनिया का कौन सा संगठन सबसे बड़ा है, जिसने आर.एस.एस. को सबसे बड़ा संगठन लिखा वो आज आई.ए.एस. और आई.पी.एस. है। वह हिसार में भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static