विवाहिता ने फंदा लगाकर दी अपनी जान,5 महीने पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 12:48 PM (IST)

उकलाना मंडी (पंकेस): उकलाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता के पिता संजय ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी 4 फरवरी 2019 को उकलाना निवासी प्रिंस के साथ हुई थी। शादी के करीब एक महीने के बाद ही ससुराल पक्ष मेरी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लग गया।

विवाहिता ने मायके में आकर बताया कि उसे प्रिंस व उसकी मां दहेज के लिए काफी यातानाएं देते थे। बाद में कई बार पंचायत हुई और ससुराल पक्ष अपनी गलती मानकर विवाहिता को ले जाता था, लेकिन बार-बार यातनाएं देने से विवाहिता परेशान आ चुकी थी और 12 सितम्बर को विवाहिता का फोन आया कि प्रिंस, उसका ससुर, सास व प्रिंस का मामा दहेज के लिए उसे मार देंगे।

बाद में प्रिंस का फोन आया कि हालत खराब है। अग्रोहा मैडीकल कॉलेज गए तो पता चला कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। मृतका के पिता ने कहा कि ससुरालपक्ष ने उसकी बेटी को प्रताडि़त कर हत्या की है। पुलिस ने संजय के बयान पर प्रिंस, ससुर, सास व प्रिंस का मामा बलबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static