बारिश ने दिलवाई उमस भरी गर्मी से निजात

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2019 - 12:53 PM (IST)

हिसार (ब्यूरो): हिसार और आसपास के एरिया में हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस भरे वातावरण से निजात मिली। हालांकि बारिश कुछ देर हुई लेकिन इससे दिन और रात के तापमान में कमी आ गई। दोपहर का पारा सामान्य से 2 डिग्री सैल्सियस नीचे 38.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि पारा भी सामान्य से 2 डिग्री सैल्सियस नीचे 26.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 2 दिनों के दौरान मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना है। 

बारिश आने से पहले रही बिजली कट की समस्या 
सोमवार दोपहर तक तेज तपिश और उमस भरे वातावरण में बिजली के कटों ने लोगों की समस्या बढ़ाई। वैसे गर्मी की तपिश बढऩे के साथ ही बिजली के कटों की संख्या बढ़ जाती है। पिछले दिनों पारा जब 45 से ऊपर पहुंच गया था तो यह समस्या ज्यादा बढ़ गई थी। वैसे सुबह से उमस भरा वातावरण होने से बिजली की खपत बढ़ गई थी। इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया। पिछले दो दिनों से सूर्य की तपिश बढऩे से यह समस्या ज्यादा हो रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static