बेकाबू गाय ने 5 घंटे मचाया शहर में उत्पात, तोडे़ वाहन

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 10:59 AM (IST)

हिसार (ब्यूरो): मेयर के आवारा पशु मुक्त शहर के सबसे पॉश एरिया में बेकाबू गाय ने 5 घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान गाय ने काफी संख्या में लोगों को चोटें मारी व काफी वाहनों को तोड़ दिया। काफी मशक्कत के बाद निगम टीम व गौसेवा सदर की टीम ने गाय को काबू किया। गाय को इलाज के लिए गौसेवा सदन के चिकित्सालय में रखा गया है। जानकारी के अनुसार गाय की दिमागी हालत खराब बताई जा रही है।

शहर के सबसे पॉश एरिया रेड स्क्वेयर मार्कीट में आवारा गाय ने सुबह 7 बजे उत्पात मचाना शुरू किया। गाय ने इस दौरान 6 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस दौरान गाय ने डोगरान मोहल्ला वासी 70 वर्षीय बुजुर्ग वेदप्रकाश को सींगों पर उठाकर पटक दिया। इससे बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई। इसके बाद गाय ने कोङ्क्षचग संस्थान में जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल छात्रा को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस टक्कर से छात्रा के एक पैर की हड्डी टूट गई। बेकाबू गाय ने 3 गाडिय़ों को टक्कर मारी व 2 एक्टिवा को भी तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static