हुड्डा पर CBI के छापे राजनीति से प्रेरित:तंवर

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 12:52 PM (IST)

जुलाना (पांचाल):पूर्व सी.एम. भूपेंद्र हुड्डा पर सी.बी.आई. के छापे राजनीति से प्रेरित हैं। इस तरह के मामलों पर कांग्रेस पार्टी मजबूती से एक साथ लड़ेगी। भाजपा सरकार केवल कहती है, करती कुछ नहीं। जल्द ही कांग्रेस धरने व प्रदर्शन कर भाजपा की पोल खोलेगी। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कही।

जुलाना की नई अनाज मंडी के पास आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोई नया प्रोजैक्ट शुरू नहीं किया। केवल कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रोजैक्टों पर ही काम चल रहा है। 3 वर्ष बाद धरातल पर कोई विकास नजर नहीं आ रहा। लोग अपना अधिकार मांगते हैं तो सरकार उन पर गोलियां चला रही है। प्रदेश से कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static