हर हलके से 3,000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे दिल्ली : दुष्यंत

punjabkesari.in Thursday, Mar 01, 2018 - 11:33 AM (IST)

जींद(ब्यूरो): हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब-जब इनेलो ने दिल्ली में कदम रखा है, तब-तब देश में बड़े बदलाव हुए हैं। 7 मार्च को एस.वाई.एल. नहर के लिए पानी की मांग को लेकर इनैलो दिल्ली के रामलीला ग्राऊंड में रैली करेगी। इस रैली में प्रदेश के प्रत्येक हलके से 3 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। दुष्यंत ने कहा कि 15 फरवरी को जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली करने आए थे, जिसे जनता ने आईना दिखा दिया। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दुष्यंत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा रथयात्रा कर रहे हैं, जो दुनिया की ऐसी पहली यात्रा है जिसमें रथ का पहिया भी नहीं घूमा। होडल से शुरू होकर होडल में ही यह यात्रा खत्म हो गई। 

वर्तमान में प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की स्थिति दयनीय है और आगामी विधानसभा चुनाव में इनैलो अपने दम पर सरकार बनाएगी। इनेलो की सरकार बनने के बाद किसान और कमेरे वर्ग की स्थिति को सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि रैली के लिए सभी विधायकों, सांसदों और बड़े नेताओं को न्यौता दिया गया है। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी, विधायक परमेंद्र ढुल, डा. हरिचंद मिड्ढा, पिरथी सिंह नम्बरदार, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, कृष्ण ढांडा, भूपेंद्र जुलानी, सुभाष देशवाल, आनंद लाठर, हरीश अरोड़ा, बिजेंद्र रेढू, दयानंद कुंडू, गुरदीप सांगवान आदि मौजूद थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static