सड़क हादसे में एक घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 12:50 PM (IST)

जींद (ब्यूरो) : रेल फाटक के पास देवीलाल मार्कीट के पास एक अज्ञात बाइक चालक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति को आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल जींद पहुंचाया, जहां वह उपचारधीन है। ईक्कस गांव के देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 अक्तूबर को बाइक पर सवार होकर जींद शहर में आया हुआ था।

जब वह देवीलाल मार्कीट के पास पहुंचा तो सामने से एक अज्ञात बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच अधिकारी एच.सी. मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ स्पीड तथा लापरवाही से वाहन चलाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

वहीं, नए बस स्टैंड के पास अज्ञात गाड़ी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।अर्बन एस्टेट के रहने वाले कुलबीर ने शिकायत में बताया कि वह और उसका मामा का लड़का भगत सिंह कालोनी जींद के ओमबीर के साथ नए बस स्टैंड के पास गए हुए थे।

उस दौरान सामने से एक गाड़ी तेज स्पीड में आई और उसके मामा के लड़के ओमबीर को टक्कर मार दी। जिससे उसके मामा का लड़का सड़क पर गिर गया। जांच अधिकारी एच.सी. विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static