रिटायर्ड पुलिकर्मी की पुत्रवधू से ठगे हजारों रूपए,ऑनलाइन फर्नीचर देने का दिया झांसा

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 09:37 AM (IST)

जींद: अर्बन इस्टेट निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पुत्रवधू को सस्ता फर्नीचर देने का झांसा देकर 30517 रुपये की ठगी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी तकदीर ने बताया कि उसकी पुत्रवधू अवंतिका के फेसबुक पर एक फोन नंबर लिखा था। जिसकी वाल पर सस्ते फर्नीचर के बारे में जानकारी दी हुई थी। इसमें फेसबुक पर आरोपी ने अपना नाम आर्मी आफिसर संदीप रावत लिखा हुआ था। जब उसकी पुत्रवधू ने फर्नीचर खरीदने के लिए बात की तो उसने फर्नीचर का बिल 47 हजार रुपये बनाया। उसने इस राशि को उसके खाते में डलवाने के लिए कहा तो उसकी पुत्रवधू ने कई बार में 30517 रुपये की राशि उसके बताए गए खाते में गुगल पे के माध्यम से डाल दी। जब उसने आरोपी से बात की तो उसने उसके साथ भी गाली गलौज की। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि धोखाधड़ी कर 30517 रुपये की ठगी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static