जींद में दिव्यांग युवती से दरिंदगी, लिफ्ट देने के बहाने खेतों में ले गया दरिंदा और फिर किया...
punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 04:28 PM (IST)
जींद : हरियाणा के जींद से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है। यहां एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने की खबर सामने आई है।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि बुधवार 24 जून की सुबह युवती कहीं जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उसे लिफ्ट देकर खेतों मे ले गया। वहां उसने लड़की के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना जींद में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरु कर दी।