''BJP के 3 साल विपक्ष के 67 सालों पर पड़े भारी''

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2017 - 12:59 PM (IST)

गुहला चीका(गोयल):गुहला भाजपा के नेता व मार्कीट कमेटी चीका के चेयरमैन जंगीर सिंह कम्बोज ने कहा कि भाजपा के 3 साल विपक्ष के 67 सालों पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व जब भाजपा हाईकमान ने जनता को विकास का विश्वास दिया तो जनता ने भी अपना फर्ज निभाते हुए भाजपा का साथ दिया और केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई। नतीजतन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर देश व प्रदेश का विकास करने में जुटे हुए हैं। कम्बोज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने काला धन व भ्रष्टाचार से निपटने के लिए नोटबंदी का ऐतिहासिक निर्णय लिया जिसकी जनता ने भरपूर सराहना की। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुद्रा योजना के तहत करीब 8 करोड़ गरीब लोगों को लोन दिए, 2 करोड़ से भी अधिक गरीब महिलाओं को गैस कनैक्शन दिए। उन्होंने कहा कि यहीं नहीं 3 सालों में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा और सरकार ने कोयला, स्पैक्ट्रम, एफ.एम. नीलामियों व पर्यावरणों के मामलों में पूरी तरह पारदॢशता बरती। इस अवसर पर गुहला भाजपा प्रधान मांगे राम जिंदल, मार्कीट कमेटी के सचिव सतप्रकाश गर्ग, गुरचरण सिंह कल्लरमाजरा, अमरीक सिंह विर्क, टेक सिंह गिल व जगरूप सिंह भी शामिल थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static