भाजपा के कुशासन से देश व प्रदेश की जनता तंग : लाली

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2017 - 01:50 PM (IST)

सीवन(चुटानी): कांग्रेस पार्टी के प्रमुख व वरिष्ठ नेता लाली शर्मा टटियाना ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है हर वर्ग के लोगों के लिए नई-नई मुसीबतें ही लेकर आई है। सत्ता में आने से पहले भाजपा के बड़े नेताओं ने जनता से झूठे वायदे किए व जनता को अच्छे दिन आने के सपने दिखाए गए। सत्ता में आते ही भाजपा के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक सहित सभी बदल गए व इनके कारण अच्छे दिन आने की बजाय जनता बुरे दिन देखने को मजबूर हो गई। 

एक पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के प्रमुख नेता लाली शर्मा टटियाना ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य तक भाजपा सरकार में नहीं मिला अपितु फसल बीमा उन पर बेमतलब थोपा गया जिससे कि किसानों का फायदा होने की बजाय नुक्सान हुुआ। नोटबंदी करके देश की जनता पर तुगलकी फरमान थोपा गया। अब जी.एस.टी.लागू होने से हर वर्ग परेशान हुआ है व बाजार में घोर मंदी का दौर चल रहा है। क्या यही अच्छे दिन हैं।

जनता इस सरकार से तंग व परेशान है और भाजपा वाले कह रहे हैं कि अच्छे दिन आ गए हैं। लाली ने कहा कि कांग्रेस राज में हर वर्ग खुशहाल व समृद्ध था। आज जनता को फिर से कांग्रेस पार्टी का शासनकाल याद आने लग गया है। इसकी शुरूआत पंजाब के विधानसभा व गुरदासपुर लोकसभा चुनावों से हो चुकी है और अब गुजरात व हिमाचल प्रदेश मेें भी कांग्रेस ही सत्ता में आएगी। देश व प्रदेश की जनता इस भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है। जनता कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने का अपना मूड बना चुकी है। इस अवसर पर उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static